Follow us on

Home » आज फोकस में » मुख्य विकास अधिकारी ने आदेश दिए: सभी आयुष्मान लाभार्थियों के कार्ड 25 दिसंबर तक बनाएं

मुख्य विकास अधिकारी ने आदेश दिए: सभी आयुष्मान लाभार्थियों के कार्ड 25 दिसंबर तक बनाएं

Share this post:

वाराणसी। मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।सीडीओ ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत शत प्रतिशत लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड 25 दिसंबर तक तैयार कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकतियों द्वारा तैयार सूची के आधार पर प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित करते हुए सभी लाभार्थियों का कार्ड बनाया जाए।बैठक में टीबी मुक्त अभियान के तहत स्क्रीनिंग बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए सीडीओ ने कहा कि इसके लिए एक ठोस रणनीति बनाकर कार्य किया जाए और दोनों अभियानों के लिए नोडल अधिकारी नामित कर प्रतिदिन पर्यवेक्षण कराया जाए।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राज्य स्तर पर प्राप्त उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्होंने अधिकारियों को बेहतर कार्य निष्पादन के लिए प्रेरित किया। साथ ही, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत कार्यरत मेडिकल टीमों को बर्थ डिफेक्ट से ग्रसित बच्चों की पहचान कर उन्हें सबल काशी ऐप पर अपलोड करने के निर्देश दिए।उन्होंने चयनित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) और एएनएम का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करते हुए ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस पर शत प्रतिशत गर्भवती महिलाओं और शिशुओं को सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही, नियमित टीकाकरण से छूटे हुए परिवारों को पूर्ण टीकाकरण कराने का भी निर्देश दिया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने सभी संचालित कार्यक्रमों की उपलब्धियों का विस्तार से विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में राजकीय चिकित्सालयों के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी, डीपीएम, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे ।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x