Follow us on

Home » समसामयिक » मीरा फाउंडेशन ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 77वां गणतंत्र दिवस, बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

मीरा फाउंडेशन ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 77वां गणतंत्र दिवस, बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

Share this post:

 

वाराणसी। मीरा फाउंडेशन की ओर से 26 जनवरी को देश का 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक कॉमिक बुक के विशेष जी एवं उनकी पूरी टीम द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। इसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की।

ध्वजारोहण के बाद बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। बच्चों ने विशेष रूप से “ऑपरेशन सिंदूर” नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया कि जब देश या समाज पर संकट आता है, तो उसका सामना साहस, एकता और समझदारी के साथ किया जाना चाहिए। बच्चों की सशक्त और भावनात्मक प्रस्तुति को अतिथियों एवं अभिभावकों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर विशेष जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि कलयुग में भी सुपरहीरो होते हैं, जिनकी झलक उनकी आने वाली वैदिक कॉमिक बुक में देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह कॉमिक बुक बच्चों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक होगी, बल्कि संस्कारों और सकारात्मक सोच को भी प्रोत्साहित करेगी।

कार्यक्रम में मीरा फाउंडेशन के सदस्य एवं बच्चे विजय टाटा, विपिन सिंह, दीपशिखा, अजय कुमार, मनोज, संजय, शिवांगी, अंशिका, जिगर, देव, नीरज, आयुषी, बन्नो, गुनगुन सहित 100 से अधिक बच्चों की सक्रिय सहभागिता रही।

विशेष अतिथि के रूप में विशेष जी, प्रिया जी एवं अभिषेक जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक प्रेरणादायक बना दिया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x