वाराणसी। प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक करवा चौथ का पर्व गुरुवार को मिसेज एशिया विजयता सचदेवा ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पति की दीर्घायु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।
विजयता सचदेवा ने कहा कि करवा चौथ केवल एक व्रत नहीं, बल्कि पति-पत्नी के बीच अटूट प्रेम, विश्वास और समर्पण का उत्सव है। यह पर्व रिश्तों में आपसी सम्मान और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करता है। वैवाहिक जीवन की वास्तविक खूबसूरती सुख-दुख और जीवन के हर उतार-चढ़ाव में एक-दूसरे का साथ निभाने में निहित है।
उन्होंने कहा कि पारंपरिक परिधान, सोलह शृंगार, मेहंदी और पूजा-अर्चना इस पर्व की खुशियों को और खास बना देते हैं। परिवार के बड़ों का आशीर्वाद और छोटों का स्नेह उत्सव में आत्मीयता का रंग भरता है। ऐसे त्योहार भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।










