Follow us on

Home » क्राइम » मिशन शक्ति फेज़-5.0 की सख्ती: दुर्गा मंदिर क्षेत्र में महिलाओं से अभद्रता करने वाला युवक गिरफ्तार

मिशन शक्ति फेज़-5.0 की सख्ती: दुर्गा मंदिर क्षेत्र में महिलाओं से अभद्रता करने वाला युवक गिरफ्तार

Share this post:

वाराणसी। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज़-5.0 अभियान के तहत वाराणसी पुलिस ने एक और सख्त कार्रवाई की है। थाना रोहनिया पुलिस ने गंगापुर स्थित दुर्गा माता मंदिर के आसपास महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने और अभद्र व्यवहार करने के आरोप में एक युवक को मौके से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त मंदिर क्षेत्र में आने-जाने वाली महिलाओं व बालिकाओं को अश्लील नजरों से देखने, आपत्तिजनक टिप्पणी करने तथा अश्लील गाने गाकर माहौल बिगाड़ने की हरकत कर रहा था। सूचना मिलते ही थाना रोहनिया की मिशन शक्ति/एंटी-रोमियो टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।

गिरफ्तार युवक की पहचान अरमान खां (24 वर्ष), पुत्र इकबाल खां उर्फ मुनव्वर खां, निवासी वार्ड संख्या-03, नगर पंचायत गंगापुर के रूप में हुई है। उसे 30 दिसंबर 2025 को दोपहर लगभग 3:40 बजे दुर्गा माता मंदिर, गंगापुर बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना रोहनिया पर मुकदमा अभियोग संख्या-0382/2025 धारा 296 बीएनएस के अंतर्गत पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि अभियुक्त का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी मौजूद है। उसके खिलाफ थाना रोहनिया में ही मुकदमा अभियोग संख्या-0209/2025 धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में की गई। अभियान में प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह, उप निरीक्षक पवन कुमार, महिला उप निरीक्षक निरुपमा यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने दो टूक कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मिशन शक्ति अभियान के तहत ऐसे मनचलों के खिलाफ आगे भी कड़ी और प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x