Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » मारपीट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

मारपीट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Share this post:

 

वाराणसी। गोमती जोन के अंतर्गत थाना फूलपुर पुलिस ने मारपीट के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 0395/2025, धारा 191(2)/109(1)/117(2)/115(2)/352/351(3)/324(2) बीएनएस के तहत दर्ज प्रकरण में प्रकाश में आए अभियुक्त रोशन राजभर पुत्र राजू राजभर, निवासी ग्राम खरगपुर, थाना सिंधौरा, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 21 वर्ष को 18 फरवरी 2026 को औराव पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार किया गया।

घटना 27 नवंबर 2025 की है। वादी ने थाना फूलपुर में दी गई तहरीर में बताया था कि परसहनी चौराहे पर स्थित उनकी दुकान के पास रात लगभग 9 बजे कुछ लोग शराब के नशे में आपस में मारपीट कर रहे थे। स्थानीय दुकानदारों द्वारा उन्हें वहां से हटा दिया गया। इसके करीब आधे घंटे बाद 10–15 लोगों का समूह लाठी-डंडा, हॉकी व लोहे की रॉड लेकर दुकान पर पहुंचा और हमला कर दिया।

हमले में वादी, उनके पिता, सेल्समैन तथा बीच-बचाव करने आए अन्य लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। विवेचना के दौरान अभियुक्त रोशन राजभर का नाम प्रकाश में आने पर उसकी गिरफ्तारी की गई।

पुलिस के अनुसार मामले में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x