Follow us on

Home » सम्मान » मानवीय सेवा के लिए प्रो. डॉ. पंकज श्रीवास्तव को “शील्ड ऑफ ह्यूमैनिटी” सम्मान

मानवीय सेवा के लिए प्रो. डॉ. पंकज श्रीवास्तव को “शील्ड ऑफ ह्यूमैनिटी” सम्मान

Share this post:

वाराणसी। मानवीय सेवा, सामाजिक सरोकार और जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रो. डॉ. पंकज श्रीवास्तव को अंतरराष्ट्रीय संस्था इंटरनेशनल एकेडमी फॉर ह्यूमन एक्सीलेंस (IAHE) द्वारा प्रतिष्ठित “शील्ड ऑफ ह्यूमैनिटी” सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 28 दिसंबर 2025 को घोषित किया गया। IAHE द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि प्रो. डॉ. पंकज श्रीवास्तव ने समाजसेवा, मानव कल्याण एवं जनहित से जुड़े कार्यों में निरंतर और प्रभावशाली भूमिका निभाई है। उनके प्रयासों से समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को सशक्त बनाने के साथ-साथ मानवीय मूल्यों को मजबूती मिली है। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष प्रो. डॉ. टीकम सोनी ने बताया कि “शील्ड ऑफ ह्यूमैनिटी” सम्मान उन विशिष्ट व्यक्तित्वों को प्रदान किया जाता है, जो निःस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करते हुए समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं। सम्मान की घोषणा पर सामाजिक, शैक्षणिक एवं बौद्धिक जगत से जुड़े अनेक लोगों ने प्रो. डॉ. पंकज श्रीवास्तव को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि यह सम्मान समाजसेवा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए प्रेरणादायी है और मानव मूल्यों के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x