Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » मतदाता जागरूकता अभियान के साथ एनएसएस विशेष शिविर का द्वितीय दिवस सम्पन्न

मतदाता जागरूकता अभियान के साथ एनएसएस विशेष शिविर का द्वितीय दिवस सम्पन्न

Share this post:

वाराणसी। महाराजा (डॉ.) विभूति नारायण सिंह गंगापुर परिसर, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का द्वितीय दिवस उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस दौरान स्वयंसेवकों ने मतदाता जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाई।

मंगलवार 10 मार्च 2026 को शिविर के द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र में स्वयंसेवकों ने चयनित ग्रामसभा सुईचक की विभिन्न बस्तियों में जाकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा अधिक से अधिक लोगों को मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी साझा करते हुए ग्रामीणों को मतदाता पहचान पत्र बनवाने और मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक किया।

मध्याह्न भोजन के उपरांत आयोजित बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में परिसर प्रभारी डॉ. मनीष कुमार सिंह ने “मतदाता जागरूकता” विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका, मतदान के महत्व और प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों को समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। उनके व्याख्यान से स्वयंसेवकों को विषय की गहराई से जानकारी प्राप्त हुई।

इसके बाद विभिन्न इकाइयों के स्वयंसेवकों द्वारा मनोरंजनात्मक एवं खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने फुटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट और बैडमिंटन जैसे खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेल गतिविधियों के माध्यम से उनमें टीम भावना, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति का विकास हुआ।

कार्यक्रम के अंत में शिविर के आगामी दिनों में आयोजित होने वाली गतिविधियों की रूपरेखा पर चर्चा की गई तथा स्वयंसेवकों को सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x