Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » भाजपा की प्रदेश महामंत्री ज्योति सोनी का महिला टीम ने किया अभिनंदन

भाजपा की प्रदेश महामंत्री ज्योति सोनी का महिला टीम ने किया अभिनंदन

Share this post:

 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन में स्वर्णकार समाज की बेटी ज्योति सोनी को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर महिला कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इसी क्रम में भाजपा वाराणसी महिला टीम की सक्रिय सदस्य, सामाजिक संस्था स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान की महानगर अध्यक्ष एवं समाजसेविका सुनिती सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने रविवार को ज्योति सोनी के आवास पहुंचकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

सुनिती सिंह ने ज्योति सोनी को अंगवस्त्र ओढ़ाकर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संगठन ने ज्योति सोनी को महत्वपूर्ण दायित्व देकर स्वर्णकार समाज के साथ ही पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधित्व को भी मजबूती प्रदान की है। महिला टीम ने विश्वास जताया कि ज्योति सोनी संगठन की नीतियों और जनसेवा के कार्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगी।

इस अवसर पर सुनिती सिंह, आरती सेठ, रंजीता सेठ सहित महिला टीम की अन्य सदस्य मौजूद रहीं।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल