Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » ब्रह्मलीन महंत अभयानंद महाराज की पंचम पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, साधु भंडारे में हजारों संतों ने ग्रहण किया प्रसाद

ब्रह्मलीन महंत अभयानंद महाराज की पंचम पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, साधु भंडारे में हजारों संतों ने ग्रहण किया प्रसाद

Share this post:

वाराणसी। राजघाट-भदऊ चुंगी स्थित सिद्धपीठ श्री यमुनेश्वर आश्रम (आरा मठ), श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा में ब्रह्मलीन महंत अभयानंद महाराज की पंचम पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आश्रम परिसर में वैदिक पाठ, पुष्पांजलि एवं विशाल साधु भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें काशी सहित विभिन्न राज्यों से आए साधु-संतों, महंतों और पीठाधीश्वरों ने सहभागिता की।

आश्रम के महंत श्री वैभव गिरि महाराज ने बताया कि ब्रह्मलीन महंत अभयानंद महाराज के आध्यात्मिक एवं सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धालुओं और संतों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इसके बाद आयोजित विशाल साधु भंडारे में हजारों साधु-संतों को ससम्मान प्रसाद ग्रहण कराया गया। परंपरा के अनुसार संतों को दक्षिणा देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। देर रात तक चले भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी प्रसाद ग्रहण कर ब्रह्मलीन महंत के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

कार्यक्रम में शहर दक्षिणी के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, पुजारी संजय पांडे सहित अनेक महंत, पीठाधीश्वर, साधु-संत एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x