Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » बीआरसी चिरईगांव में धूमधाम से मनाया गया ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम, शिक्षिकाओं व छात्रों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

बीआरसी चिरईगांव में धूमधाम से मनाया गया ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम, शिक्षिकाओं व छात्रों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

Share this post:

 

वाराणसी। चिरईगांव स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) के सभागार में ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान रंगोली, गीत एवं कविता पाठ सहित विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन हुआ। प्रतिभाशाली शिक्षिकाओं ने अपनी रचनात्मकता और अभिव्यक्ति से सभी को प्रभावित किया।

इस अवसर पर महिला शिक्षक संघ, चिरईगांव ब्लॉक की अध्यक्ष श्रीमती कल्पना तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय झांझूपुर से शशि सिंह, सुल्तानपुर से सीमा श्रीवास्तव, कंपोजिट विद्यालय अंबा से श्वेता सिंह, प्राथमिक विद्यालय छितौना से सरिता पांडेय, प्राथमिक विद्यालय पतेरवा की वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती अर्चना सिंह एवं ज्योत्सना सहित कई शिक्षिकाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

परिषदीय विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं ने भी रंगारंग प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उनकी प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा और उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का संचालन एकेडमिक रिसोर्स पर्सन श्रीमती रश्मि त्रिपाठी ने कुशलतापूर्वक किया। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती प्रीति सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित हुआ।

अंत में सभी उपस्थित शिक्षिकाओं और प्रतिभागियों ने नारी सशक्तिकरण के प्रति अपने संकल्प को दोहराते हुए समाज में महिलाओं की भूमिका को और अधिक मजबूत बनाने का संदेश दिया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x