Follow us on

Home » समसामयिक » बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचीं महिमा चौधरी, कहा—काशी की आध्यात्मिक ऊर्जा अद्वितीय

बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचीं महिमा चौधरी, कहा—काशी की आध्यात्मिक ऊर्जा अद्वितीय

Share this post:

 

वाराणसी। बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं, जहाँ उन्होंने विधि-विधान से बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। दर्शन के पश्चात उन्होंने काशी के प्रमुख घाटों का भ्रमण भी किया।

मीडिया से बातचीत में महिमा चौधरी ने कहा कि काशी आकर मन को अद्भुत शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्होंने कहा, “यह स्थान केवल एक तीर्थ नहीं, बल्कि आत्मिक सुकून का केंद्र है। यहाँ की आध्यात्मिक शक्ति शब्दों से परे है।”

अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी विश्वनाथ धाम के पुनर्विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि काशी ने अपनी प्राचीन गरिमा को संजोते हुए आधुनिक स्वरूप भी प्राप्त किया है।

इस अवसर पर उनकी बेटी अयाना चौधरी भी साथ रहीं, जिन्होंने मंदिर में दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर में अभिनेत्री की मौजूदगी को श्रद्धालुओं और प्रशंसकों ने उत्साह के साथ देखा।

गौरतलब है कि काशी विश्वनाथ धाम के पुनर्विकास के बाद देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक वाराणसी पहुंच रहे हैं।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x