वाराणसी। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचार एवं हत्याओं के विरोध में हिंदू जनजागृति समिति के सामाजिक कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तथा बांग्लादेश के उच्चायुक्त को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी नगर आलोक कुमार वर्मा को सौंपा।
प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे व्यापार मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने बताया कि बांग्लादेश के मयमनसिंह क्षेत्र में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की कट्टरपंथी तत्वों द्वारा निर्मम हत्या की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय को निशाना बनाकर उनके घरों और दुकानों को जलाया जा रहा है तथा भय का माहौल बनाया जा रहा है।
हिंदू जनजागृति समिति ने इन घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए केंद्र सरकार से मांग की कि दोषी आतंकवादी व कट्टरपंथी गुटों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही बांग्लादेश पर आर्थिक, व्यापारिक एवं राजनीतिक प्रतिबंध लगाए जाने की भी मांग की गई।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से व्यापार मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा, मदन मोहन यादव एडवोकेट, संजीवन यादव एडवोकेट, प्रवीण श्रीवास्तव एडवोकेट, अवनीश राय एडवोकेट, विकास तिवारी एडवोकेट, अमृत्या दिनेश एडवोकेट, रवि श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, विशाल मोदनवाल, डॉ. अजय पटेल, सुनील गुप्ता, नीरज सिंह, मनीष गुप्ता, राजू वर्मा, अरविंद जायसवाल, रविंद्र जायसवाल, राजीव वर्मा, अरविंद लाल एवं समिति के राजन केसरी शामिल रहे।









