Follow us on

Home » आज फोकस में » बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में शिवसैनिकों का आक्रोश, प्रधानमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में शिवसैनिकों का आक्रोश, प्रधानमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन

Share this post:

वाराणसी। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर कथित रूप से हो रहे अत्याचार, मंदिरों में तोड़फोड़ और हिंसक घटनाओं के विरोध में मंगलवार को शिवसेना कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। अर्दली बाजार स्थित महावीर मंदिर के समीप शिवसेना के मंडल प्रमुख अजय चौबे के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान शिवसैनिकों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वहां अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि पड़ोसी देश में लगातार हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है, मंदिरों को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है और भय का माहौल बनाया जा रहा है, जो गंभीर चिंता का विषय है। शिवसैनिकों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस विषय को गंभीरता से उठाने और बांग्लादेश सरकार से तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की।

इस अवसर पर शिवसेना के उप प्रमुख एवं मंडल प्रभारी अजय चौबे ने कहा कि यदि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार नहीं रुके तो शिवसेना सड़क से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक अपनी आवाज बुलंद करेगी। उन्होंने भारत सरकार से भी अपील की कि वह कूटनीतिक स्तर पर हस्तक्षेप कर वहां रहने वाले हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराए।

प्रदर्शन में शिवसेना के महानगर अध्यक्ष सतीश कुमार शर्मा सहित दिनेश, गौरव शुक्ला, दिलीप, राजेश शर्मा, संदीप पटेल समेत बड़ी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x