Follow us on

Home » खेल » बांग्लादेशी खिलाड़ी पर BCCI का बड़ा फैसला, KKR को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज़ करने का निर्देश

बांग्लादेशी खिलाड़ी पर BCCI का बड़ा फैसला, KKR को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज़ करने का निर्देश

Share this post:

 

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले बड़ा कदम उठाते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बांग्लादेशी तेज़ गेंदबाज़ मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज़ करने का निर्देश दिया है।

BCCI ने साफ तौर पर KKR प्रबंधन को अवगत करा दिया है कि मुस्तफिजुर रहमान अब आईपीएल 2026 का हिस्सा नहीं होंगे। बोर्ड के इस फैसले के बाद फ्रेंचाइज़ी को अपने स्क्वॉड में बदलाव करना होगा।

इस पूरे मामले की पुष्टि BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में की है। उनके अनुसार बोर्ड ने फ्रेंचाइज़ी को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए हैं और निर्णय अंतिम है।

BCCI के इस कदम को लेकर क्रिकेट जगत में चर्चाओं का दौर तेज़ हो गया है। माना जा रहा है कि इस फैसले का असर न केवल KKR की टीम संयोजन पर पड़ेगा, बल्कि आईपीएल 2026 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की भागीदारी को लेकर भी नए संकेत मिल सकते हैं।

हालांकि, BCCI की ओर से इस निर्णय के पीछे के विस्तृत कारणों को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x