Follow us on

Home » ब रे का » बरेका में ऊर्जा संरक्षण सप्ताह: बच्चों की ड्राइंग-स्लोगन प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक के जरिए जागरूकता

बरेका में ऊर्जा संरक्षण सप्ताह: बच्चों की ड्राइंग-स्लोगन प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक के जरिए जागरूकता

Share this post:

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में 8 से 14 दिसंबर 2025 तक चल रहे ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। महाप्रबंधक सोमेश कुमार के मार्गदर्शन में विद्युत अनुरक्षण विभाग द्वारा आयोजित इन आयोजनों के तहत 12 दिसंबर को बाल निकेतन स्कूल में ड्राइंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता तथा बरेका इंटर कॉलेज चौराहे पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। बाल निकेतन स्कूल में कक्षा 4 व 5 के बच्चों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लेते हुए अपनी ड्राइंग के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण के विभिन्न उपायों को रेखांकित किया। स्लोगन प्रतियोगिता में भी बच्चों ने आकर्षक नारे प्रस्तुत कर ऊर्जा बचत के महत्व को प्रभावशाली ढंग से व्यक्त किया। वहीं बरेका इंटर कॉलेज चौराहे पर कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने ऊर्जा संरक्षण के महत्व और बचत के सरल उपायों को सजीव रूप से प्रदर्शित कर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में मुख्य विद्युत सर्विस इंजीनियर मनोज कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के इन कार्यक्रमों का उद्देश्य जन-समुदाय में ऊर्जा बचत के प्रति जागरूकता बढ़ाना और रोजमर्रा की जिंदगी में ऊर्जा संरक्षण के उपाय अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। प्रतिभागियों ने भविष्य में ऊर्जा बचत के संकल्प के साथ कार्यक्रम को सार्थक बनाया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x