Follow us on

Home » ब रे का » बरेका के दो अधिकारियों व 14 कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, सम्मान, स्मृतियों और सेवाभाव से सराबोर रहा सेवानिवृत्ति समारोह

बरेका के दो अधिकारियों व 14 कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, सम्मान, स्मृतियों और सेवाभाव से सराबोर रहा सेवानिवृत्ति समारोह

Share this post:

 

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में शनिवार को  एक गरिमामय एवं भावभीना सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बरेका परिवार ने अपने दो अधिकारियों एवं चौदह कर्मचारियों को ससम्मान विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।

समारोह में सेवानिवृत्त होने वालों में सहायक कार्य प्रबंधक श्री मनोज कुमार राय, सहायक वित्त सलाहकार श्रीमती रीता विश्वास, मुख्य नर्सिंग सुपरिटेंडेंट श्रीमती कुसुम लता, श्रीमती अंजना टोड, श्रीमती पूर्णिमा कुमारी, सीनियर सेक्शन इंजीनियर श्री मिलन कांति मिस्त्री, श्री अजीत कुमार सिंह, श्री के.सी. पाण्डेय, वरिष्ठ लेखा सहायक श्री संजय श्रीवास्तव, मुख्य कार्यालय अधीक्षक श्री रमेश बटवाल एवं श्री जितेंद्र कुमार सिंह, तकनीशियन श्री कुलदीप प्रसाद ताँती, हेड कांस्टेबल श्री मधुसूदन मिश्रा, मोटर ड्राइवर श्री रविशंकर पाण्डेय, सहायक श्री शंभू साव तथा हाउसकीपिंग सहायक श्री जगदीश यादव शामिल रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए उप प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री समीर पॉल ने कहा कि सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी एवं कर्मचारी बरेका परिवार की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने अपने कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण से न केवल बरेका बल्कि भारतीय रेल की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनकी कार्यसंस्कृति और सेवाभाव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री लालजी चौधरी ने सभी सेवानिवृत्तजनों के स्वस्थ, सुखद एवं शांतिपूर्ण भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहकर्मियों ने तालियों और आत्मीय शुभकामनाओं के साथ सभी को विदाई दी।

इस अवसर पर सहायक कार्मिक अधिकारी श्री राम प्रवेश यादव, कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव श्री प्रदीप कुमार यादव, सदस्य श्री नवीन कुमार सिन्हा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सुसंयोजित एवं गरिमामय संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन जनसंपर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार द्वारा किया गया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x