वाराणसी, 17 अप्रैल 2026। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में रेलवे सुरक्षा बल के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) के पद पर तैनात ब्रह्म नाथ शुक्ला को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक द्वारा प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
श्री शुक्ला ने अपने सेवाकाल में ऑपरेशनल कार्यों, खेलकूद गतिविधियों तथा प्रशिक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण ने न केवल बरेका की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है, बल्कि वे अन्य कर्मियों के लिए भी प्रेरणा बने हैं।
बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त देवराज कुमार मौर्य ने भी उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। श्री ब्रह्म नाथ शुक्ला की इस उपलब्धि से बरेका परिवार में हर्ष का माहौल है।










