वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में कार्यरत टेक्नीशियन (फिटर) अजय कुमार बिंद ने 65वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में कांस्य पदक जीतकर बरेका और भारतीय रेल का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से बरेका परिवार में खुशी का माहौल है।
नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 8 से 11 अक्टूबर तक आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अजय कुमार बिंद ने पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने यह दूरी 14 मिनट 03.86 सेकंड में पूरी कर तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक अपने नाम किया।
अजय की इस सफलता को उनकी कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उनकी उपलब्धि ने बरेका के साथ भारतीय रेल को भी गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता अन्य खिलाड़ियों और रेलकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है।











