Follow us on

Home » ब रे का » बरेका केंद्रीय चिकित्सालय में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कार्यशाला आयोजित

बरेका केंद्रीय चिकित्सालय में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कार्यशाला आयोजित

Share this post:

वाराणसी, 08 अप्रैल 2026। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के केंद्रीय चिकित्सालय में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 07 अप्रैल 2026 को एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाप्रबंधक आशुतोष पंत के दिशा-निर्देशन तथा प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डॉ. देवेश कुमार ने इस वर्ष की थीम “स्वास्थ्य के लिए एकजुट रहें, विज्ञान के साथ खड़े रहें” पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ रहना जीवन का सबसे अनमोल उपहार है। उन्होंने वर्तमान समय में बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के साथ-साथ फैल रही भ्रांतियों और भ्रामक जानकारियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों को सदैव वैज्ञानिक तथ्यों एवं प्रमाणिक जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए, जिससे उचित उपचार प्राप्त कर स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन जिया जा सके।

इस अवसर पर महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेक्षा पाण्डेय ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाओं के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच को बेहतर जीवन का आधार बताया।

वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी एवं फिजिशियन डॉ. मिन्हाज अहमद ने दैनिक जीवन में अपनाई जाने वाली सरल एवं प्रभावी स्वास्थ्य आदतों पर प्रकाश डालते हुए स्वास्थ्य शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पापुलर नर्सिंग इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने असिस्टेंट प्रोफेसर किरण श्रीनिवास के निर्देशन में “स्वास्थ्य के लिए एकजुटता तथा आधुनिक चिकित्सा के वैज्ञानिक आधार” विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा। कार्यशाला में मुख्य नर्सिंग सुपरिटेंडेंट श्रीमती कमला श्रीनिवासन सहित चिकित्सालय के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x