वाराणसी, 04 मई । बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के केंद्रीय चिकित्सालय में सोमवार को अग्नि सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ अग्नि सुरक्षा शपथ के साथ किया गया। यह सप्ताह 4 मई से 10 मई तक मनाया जाएगा। इसका उद्देश्य आग से बचाव के उपाय मजबूत करना है। साथ ही कर्मचारियों में जागरूकता बढ़ाना भी लक्ष्य है। महाप्रबंधक आशुतोष पंत के दिशा-निर्देशन और प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान सभी चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस वर्ष की थीम “सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल और जागरूक समाज” रखी गई है। मुख्य संरक्षा अधिकारी जितेंद्र अग्रवाल ने अग्निशामक यंत्रों के सही उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया। उन्होंने सप्ताह के दौरान मॉक ड्रिल कराने का सुझाव भी दिया।










