Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » बड़े मंगलवार पर बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए नाद का शुभारम्भ

बड़े मंगलवार पर बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए नाद का शुभारम्भ

Share this post:

वाराणसी। भीषण गर्मी और सूर्यदेव के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए भारत विकास परिषद् काशी प्रदेश प्रान्त उत्तर मध्य क्षेत्र-द्वितीय की नीलकण्ठ शाखा द्वारा बड़े मंगलवार के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं जीव सेवा का अनूठा संदेश दिया गया। इस अवसर पर आर्य समाज भोजूवीर में वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया तथा बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए जल पात्र (नाद) की शुरुआत की गई।

यज्ञ सम्पन्न होने के बाद शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भोजूवीर क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों पर पानी से भरे नाद स्थापित कर पशु-पक्षियों को भीषण गर्मी में प्यास से राहत पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जीव दया और सामाजिक सेवा का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से गौरक्ष प्रांत से रीता बनरवाल, प्रांतीय निवर्तमान महासचिव प्रमोद दुबे, शाखा अध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल, सुशील कुमार आर्य, सुनील जायसवाल, चंद्रदीप आर्य, प्रमोद आर्य ‘आषेय’, वेद प्रकाश आर्य, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव (संरक्षक सहसंयोजक पर्यावरण) तथा राजीव गुप्ता (शाखा संयोजक सेवा) उपस्थित रहे।

 

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x