Follow us on

Home » प्रशासनिक » बकाया किराये पर नगर निगम की कड़ी कार्रवाई,विशेश्वरगंज की पांच दुकानें सील, अन्य बकायादारों में मचा हड़कंप

बकाया किराये पर नगर निगम की कड़ी कार्रवाई,विशेश्वरगंज की पांच दुकानें सील, अन्य बकायादारों में मचा हड़कंप

Share this post:

 

वाराणसी। बकाया किराया जमा न करने वाले दुकानदारों के खिलाफ वाराणसी नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को विशेश्वरगंज क्षेत्र की पांच दुकानों को सील कर दिया। इस कार्रवाई से बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। नगर निगम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि शेष बकायादार निर्धारित समय सीमा में किराया जमा नहीं करते हैं, तो उनके दुकान आवंटन भी निरस्त कर दिए जाएंगे।

नगर निगम की यह कार्रवाई राजस्व वसूली को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। गृहकर और जलकर के साथ-साथ निगम की दुकानों के बकाया किराये की वसूली पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में हाल ही में नगर निगम द्वारा करीब 600 दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद कई दुकानदारों ने किराया जमा नहीं किया।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, कुछ दुकानदार लंबे समय से जानबूझकर किराया भुगतान में टालमटोल कर रहे थे। चेतावनी और नोटिस के बावजूद जब कोई असर नहीं दिखा, तो मजबूरन सीलिंग की कार्रवाई की गई। इस सख्त कदम के बाद विशेश्वरगंज मार्केट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल है। कई दुकानदार अब बकाया चुकाने के लिए नगर निगम कार्यालय के चक्कर लगाते नजर आ रहे हैं।

सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव ने बताया कि सभी संबंधित दुकानदारों को कई बार नोटिस देकर समय से किराया जमा करने का अवसर दिया गया था, लेकिन कुछ लोग लगातार हीलाहवाली करते रहे। ऐसे में सख्ती बरतना जरूरी हो गया था। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई नायब तहसीलदार शेषनाथ यादव के नेतृत्व में की गई है और भविष्य में भी बकायादारों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। नगर निगम ने एक बार फिर सभी बकायादार दुकानदारों से अपील की है कि वे तत्काल अपना बकाया किराया जमा कर लें, अन्यथा उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x