वाराणसी, 16 अप्रैल। बंगला नववर्ष के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय बंग परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय जनता पार्टी के महानगर कार्यालय पहुंचकर महानगर अध्यक्ष श्री प्रदीप अग्रहरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान परिषद के सदस्यों ने उन्हें मिठाई खिलाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
संस्था के अध्यक्ष श्री चंदन दासगुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस मिलन कार्यक्रम में बंगाली संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली। इस अवसर पर श्री प्रदीप अग्रहरी ने परिषद के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए समस्त बंगाली समाज को नववर्ष की बधाई दी तथा समाज के विकास में उनके योगदान की सराहना की।
प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से पीयूष भट्टाचार्य, अनुज नाग, सत्यजीत सरकार, बसंत गुहा, रीना पात्रो, मृणाल पात्रो, समीर दे और सोमेन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।










