Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » फूलन देवी की 25वीं पुण्यतिथि पर नाविकों व गोताखोरों का सम्मान, भैसासुर घाट पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

फूलन देवी की 25वीं पुण्यतिथि पर नाविकों व गोताखोरों का सम्मान, भैसासुर घाट पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Share this post:

वाराणसी। भैसासुर घाट पर शनिवार को आठ फेरी निषाद राज सेवा समिति, राजघाट के तत्वावधान में पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी की 25वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर निषाद, बिंद, कश्यप एवं मछुआरा समाज के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा समाज के लिए उनके योगदान को याद किया।

सभा को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष दुर्गा मांझी ने कहा कि फूलन देवी ने विपरीत परिस्थितियों का साहसपूर्वक सामना किया और महिलाओं के सम्मान व आत्मसम्मान की लड़ाई का प्रतीक बनकर उभरीं। उन्होंने कहा कि उनके संघर्षपूर्ण जीवन से समाज को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

मां गंगा निषाद राज सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार निषाद ‘गुरु’ ने कहा कि सांसद के रूप में फूलन देवी ने गरीब, वंचित और कमजोर वर्गों की आवाज संसद तक पहुंचाने का कार्य किया। उन्होंने महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों पर चिंता भी व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान गंगा में डूबने वाले तीर्थयात्रियों और अन्य लोगों की जान बचाने तथा शवों की खोज एवं निकासी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नाविकों और गोताखोरों को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में रामकिशन मांझी उर्फ टुल्लू (मणिकर्णिका घाट), पप्पू साहनी (चौकी घाट), कल्लू गोताखोर (खोखा), तैराक निक्की साहनी (मीर घाट) तथा छोटे मांझी (सिंधिया घाट) प्रमुख रहे। सम्मान समारोह में युवा कांग्रेस नेता अनुपम राय और पार्षद लड्डू शाह भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार निषाद ‘गुरु’ तथा धन्यवाद ज्ञापन अनिल निषाद (तातेपुर) ने किया। इस अवसर पर नारायण मांझी, सागर साहनी, रितिक साहनी, भानु साहनी, देवेंद्र कुमार साहनी, प्रदीप चौधरी, सत्यनारायण साहनी, तन्ना मांझी, चंदन निषाद, सुनील निषाद, सत्येंद्र साहनी, कुंदन साहनी, नरोत्तम साहनी, बाबू साहनी सहित बड़ी संख्या में निषाद समाज के लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x