Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » प्रधानमंत्री के सम्मान में भाजपा की विराट जन आक्रोश सभा, “प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” के नारों से गूंजा जिला मुख्यालय

प्रधानमंत्री के सम्मान में भाजपा की विराट जन आक्रोश सभा, “प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” के नारों से गूंजा जिला मुख्यालय

Share this post:

वाराणसी, 3 जून। भारतीय जनता पार्टी महानगर एवं जिला इकाई की ओर से बुधवार को कचहरी स्थित जिला मुख्यालय पर प्रधानमंत्री एवं काशी के सांसद श्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध कांग्रेस नेताओं द्वारा की गई कथित अमर्यादित टिप्पणियों के विरोध में विराट जन आक्रोश सभा आयोजित की गई। सभा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल की अध्यक्षता में प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए।

सभा के दौरान जिला मुख्यालय “प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” तथा “हर-हर महादेव” के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ता हाथों में विभिन्न नारों और विरोध संदेशों से लिखी तख्तियां लेकर पहुंचे तथा कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ प्रदर्शन किया।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की टिप्पणियों को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है, जिससे विपक्ष पूरी तरह निराश और हताश हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सकारात्मक राजनीति छोड़कर व्यक्तिगत टिप्पणी और अपमानजनक भाषा का सहारा ले रही है।

वक्ताओं ने कहा कि काशी की जनता अपने सांसद के सम्मान के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। साथ ही कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की “नकारात्मक राजनीति” के विरुद्ध जनजागरण अभियान चलाने का आह्वान भी किया गया।

सभा को महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, महापौर अशोक तिवारी, हंसराज विश्वकर्मा, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, नीलकंठ तिवारी, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह औंढ़े, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय, पूर्व महापौर मृदुला जायसवाल, वीणा पाण्डेय, डॉ. अशोक राय, शालिनी यादव, रचना अग्रवाल, गीता शास्त्री सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संयोजन अशोक जाटव एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ने किया। सभा के अंत में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया, जिसे एडीएम ने प्राप्त किया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x