Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की देवरिया जेल में बिगड़ी तबीयत, सीने में तेज दर्द के बाद गोरखपुर रेफर

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की देवरिया जेल में बिगड़ी तबीयत, सीने में तेज दर्द के बाद गोरखपुर रेफर

Share this post:

देवरिया। पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की सोमवार को देवरिया जिला कारागार में अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। जेल प्रशासन ने तत्काल चिकित्सकीय टीम को बुलाया और प्राथमिक उपचार के बाद हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार, चिकित्सकों की निगरानी में उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से गोरखपुर भेजा गया।पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों और परिजनों में चिंता का माहौल है। वहीं, जेल प्रशासन का कहना है कि उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और चिकित्सकों की सलाह के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।फिलहाल गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका उपचार जारी है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x