Follow us on

Home » क्राइम » पास्को एक्ट के मामले में युवक गिरफ्तार, नाबालिग पीड़िता बरामद

पास्को एक्ट के मामले में युवक गिरफ्तार, नाबालिग पीड़िता बरामद

Share this post:

वाराणसी। थाना कैंट पुलिस ने पास्को एक्ट से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को कपसेठी थाना क्षेत्र स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस आयुक्त के निर्देश तथा डीसीपी वरुणा जोन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा और सहायक पुलिस आयुक्त कैंट के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कैंट के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार 6 मई को एक व्यक्ति ने अपनी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताए लापता होने की सूचना थाना कैंट में दी थी। इसके बाद पुलिस टीम सर्विलांस सेल और मुखबिर की सहायता से युवती की तलाश में जुटी थी। जांच के दौरान पता चला कि युवती को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है।

शनिवार को पुलिस टीम ने ग्राम सरावां छोटा, थाना कपसेठी में दबिश देकर आरोपी आशीष कुमार पटेल पुत्र अजय कुमार पटेल निवासी मझगवा कला थाना कपसेठी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से नाबालिग पीड़िता को भी बरामद कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 21 वर्ष बताई गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, उपनिरीक्षक घनश्याम निषाद, उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, कांस्टेबल संदीप कुमार तथा महिला कांस्टेबल स्नेहा पांडेय शामिल थे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x