Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » नौगढ़ में श्रीराम कथा के सातवें दिन राघव प्रिया जी ने सुनाया फुलवारी से धनुष यज्ञ तक का प्रसंग

नौगढ़ में श्रीराम कथा के सातवें दिन राघव प्रिया जी ने सुनाया फुलवारी से धनुष यज्ञ तक का प्रसंग

Share this post:

नौगढ़, चन्दौली। चन्दौली जिले के नौगढ़ बाजार स्थित दुर्गा माता मंदिर प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के सातवें दिन कथा वाचिका राघव प्रिया जी ने भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह का मनोहारी प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा के दौरान भक्ति, प्रेम और मर्यादा से जुड़े प्रसंगों ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।

राघव प्रिया जी ने कथा की शुरुआत बड़े ही सुंदर और सरल अंदाज में फुलवारी प्रसंग से की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार पुष्पवाटिका में भगवान श्रीराम और माता सीता का प्रथम मिलन हुआ। इस प्रसंग को सुनकर श्रद्धालु भक्तिभाव में डूब गए। इसके बाद उन्होंने धनुष यज्ञ की कथा का वर्णन किया, जिसमें भगवान श्रीराम ने शिवजी के विशाल धनुष को तोड़कर माता सीता के स्वयंवर की शर्त पूरी की।

धनुष भंग होते ही कथा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके पश्चात राघव प्रिया जी ने मधुर संगीत और भजनों के साथ श्रीराम-सीता विवाह का प्रसंग सुनाया। विवाह प्रसंग के दौरान श्रद्धालु भक्ति के रंग में रंगे नजर आए और पूरा वातावरण राममय हो गया।

श्रीराम कथा के माध्यम से राघव प्रिया जी ने श्रद्धालुओं को प्रेम, समर्पण, मर्यादा और आदर्श जीवन का संदेश दिया। कथा श्रवण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल