नौगढ़, चंदौली। नौगढ़ बाजार में श्रीराम कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। सोमवार सुबह आठ बजे निकली कलश यात्रा में महिलाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। धार्मिक उल्लास और जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
श्रीराम कथा का वाचन राघव प्रिया के श्रीमुख से किया जाएगा। प्रतिदिन रात्रि सात से दस बजे तक चलने वाली कथा में श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र, आदर्शों, मर्यादा और उनके प्रेरणादायी प्रसंगों का श्रवण करेंगे।
कथा के आयोजन से नौगढ़ बाजार में धार्मिक माहौल बना हुआ है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से कथा में सहभागिता कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Post Views: 14










