Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » निःशुल्क दंत जांच शिविर में 65 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, स्वच्छता किट का वितरण

निःशुल्क दंत जांच शिविर में 65 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, स्वच्छता किट का वितरण

Share this post:

वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी ग्रेटर एवं इनर व्हील क्लब ऑफ वाराणसी ग्रेटर के संयुक्त तत्वावधान में  होली चाइल्ड स्कूल में बच्चों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “हर मुस्कान संरक्षण की योग्य है” अभियान के अंतर्गत निःशुल्क दंत जांच एवं मौखिक स्वच्छता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में डॉ. प्रिया के नेतृत्व में करीब 65 बच्चों के दांतों की निःशुल्क जांच की गई। बच्चों को दांतों की नियमित देखभाल, सही तरीके से ब्रश करने तथा मौखिक स्वच्छता बनाए रखने के संबंध में उपयोगी जानकारी दी गई। साथ ही प्रत्येक बच्चे को टूथब्रश, टूथपेस्ट, साबुन और शैंपू से युक्त स्वच्छता किट वितरित की गई। इसके अलावा फूड पैकेट, पेंसिल बॉक्स एवं लंच बॉक्स भी प्रदान किए गए।

रोटरी क्लब वाराणसी ग्रेटर के अध्यक्ष परिमल अग्रवाल एवं इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष जूही कोठारी ने कहा कि बच्चों का बेहतर स्वास्थ्य और उनकी मुस्कान की सुरक्षा संस्था की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम के दौरान रोटेरियन नीलाभ शाह ने सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए विद्यालय के छात्र अनमोल की चार माह की विद्यालय शुल्क वहन करने की घोषणा की।

इस अवसर पर रोटरी सचिव राजीव अग्रवाल, इनर व्हील सचिव प्रीति अग्रवाल, अनुपम अग्रवाल, पुरुषोत्तम तोढ़ी, मोहित कपूर, कोषाध्यक्ष रचना अग्रवाल, एडिटर शीतल सिंह, आईएसओ रुचि अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल, डॉ. प्रिया, रूपाली अग्रवाल, नेहा अरोड़ा, अनीता शाह, नूतन अग्रवाल, तूलिका अग्रवाल सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x