Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » नाबालिग से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार

नाबालिग से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार

Share this post:

 

वाराणसी, 27 अप्रैल 2026। थाना भेलूपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी और पीछा करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी और लगातार पीछा किए जाने की शिकायत पुलिस से की थी। शिकायत के आधार पर थाना भेलूपुर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान अमन कुरैशी (21 वर्ष), निवासी नबाबगंज, थाना भेलूपुर के रूप में हुई है। उसे 26 अप्रैल को पुलिस हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई को थाना भेलूपुर के प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनोज कुमार चौहान, उपनिरीक्षक आलोक कुमार तथा कांस्टेबल अनुराग यादव की टीम ने अंजाम दिया।

पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x