Follow us on

Home » एजुकेशन » नवरचना कान्वेंट स्कूल की विज्ञान–कला प्रदर्शनी में दिखा नवाचार और रचनात्मकता का संगम

नवरचना कान्वेंट स्कूल की विज्ञान–कला प्रदर्शनी में दिखा नवाचार और रचनात्मकता का संगम

Share this post:

वाराणसी। गिलट बाजार स्थित नवरचना कान्वेंट स्कूल में सोमवार को विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन उत्साहपूर्ण और रचनात्मक वातावरण में किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ उदय प्रताप महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों की जिज्ञासा, वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक क्षमता को मंच प्रदान करने का सशक्त माध्यम है। इससे पुस्तकीय ज्ञान का व्यवहारिक जीवन से सीधा जुड़ाव होता है तथा छात्रों में समस्या समाधान की क्षमता विकसित होती है।

विद्यालय के प्रबंधक डॉ. रामसुधार सिंह ने विद्यार्थियों को देश की महत्वपूर्ण निधि बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं प्रधानाचार्य पल्लवी ने कहा कि विज्ञान और कला का समन्वय जीवन को सार्थक दिशा देता है और बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

प्रदर्शनी में विभिन्न तलों पर विषयवार आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल प्रदर्शित किए गए। ग्राउंड फ्लोर पर लगाए गए क्राफ्ट स्टॉल पर विद्यार्थियों द्वारा तैयार हस्तनिर्मित वस्तुओं की जमकर खरीदारी हुई। प्रथम तल पर विज्ञान उपकरणों से जुड़े मॉडल, द्वितीय तल पर कंप्यूटर एवं गणित विषयक प्रोजेक्ट तथा तृतीय तल पर हिंदी, अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान से संबंधित मॉडलों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

महान विभूतियों के परिधान में सजे विद्यार्थियों ने सभी को विशेष रूप से प्रभावित किया। बच्चों ने अपने-अपने मॉडलों के सिद्धांतों को सरल और रोचक ढंग से समझाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

कार्यक्रम में डॉ. नीरजा माधव, डॉ. वेणी माधव, हरेंद्र राय, पानमती सिंह, डॉ. रामबचन सिंह, डॉ. (मेजर) अरविंद कुमार सिंह, डॉ. सुधीर कुमार राय, रामानंद तिवारी, डॉ. रामजी सिंह, डॉ. दिव्या सिंह, गौतम अरोड़ा सरस, रमेश लालवानी, प्रकाश श्रीवास्तव, नीतू सिंह, जे.पी. सिंह, आलोक शिवा, डॉ. प्रकाश उदय सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x