Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने रविदास जयंती पर गुरु रविदास को नमन

नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने रविदास जयंती पर गुरु रविदास को नमन

Share this post:

वाराणसी। नगीना से सांसद एवं आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद रविदास जयंती के अवसर पर रविवार को सीर गोवर्धनपुर स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास की जन्मस्थली पहुंचे। उन्होंने गुरु रविदास के चरणों में शीश नवाकर समाज के सुख-समृद्धि, शांति और सद्भाव की कामना की।

चंद्रशेखर आज़ाद वाराणसी एयरपोर्ट से सीधे रविदास मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने देश और समाज में आपसी भाईचारे, समरसता और शांति की कामना की। दर्शन-पूजन के पश्चात उन्होंने मंदिर परिषद के पदाधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से कुछ समय तक बातचीत की। बातचीत के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था एवं जयंती आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई।

दर्शन के उपरांत सांसद चंद्रशेखर आज़ाद लंगर स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसाद ग्रहण किया। लंगर स्थल पर उनकी उपस्थिति से श्रद्धालुओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग उनके साथ फोटो और सेल्फी लेने के लिए आगे आए, जिससे कुछ समय के लिए भीड़ की स्थिति बनी रही।

उल्लेखनीय है कि चंद्रशेखर आज़ाद का संत गुरु रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर से पुराना जुड़ाव रहा है। वे बीते कई वर्षों से गुरु रविदास जयंती के अवसर पर यहां पहुंचकर श्रद्धापूर्वक नमन करते रहे हैं।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x