Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » चंदौली » धानापुर पुलिस की सख्त कार्रवाई, वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार

धानापुर पुलिस की सख्त कार्रवाई, वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार

Share this post:

 

चन्दौली। पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशों के क्रम में जनपद में वांछित व वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना धानापुर पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर (आईपीएस) एवं क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धानापुर त्रिवेणी लाल सेन के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम ने ग्राम अहिकौरा, थाना धानापुर निवासी वरुण उर्फ अरुण बिन्द पुत्र चन्द्रमा प्रसाद बिन्द को उसके आवास से हिरासत में लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध प्रकीर्ण वाद संख्या 20/2023, धारा 128 सीआरपीसी के अंतर्गत माननीय प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय चन्दौली द्वारा वारंट जारी किया गया था। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत वारण्टी अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु भेज दिया गया।

इस सफल गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन के साथ उपनिरीक्षक गेंदा सिंह एवं उपनिरीक्षक श्याम लाल यादव की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा न्यायालय के आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियानों को आगे भी लगातार जारी रखा  जायेगा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x