Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » द्विविवाह व दहेज प्रताड़ना के आरोपी की गिरफ्तारी

द्विविवाह व दहेज प्रताड़ना के आरोपी की गिरफ्तारी

Share this post:

वाराणसी, 23 अप्रैल । पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के वरुणा जोन अंतर्गत थाना शिवपुर पुलिस ने द्विविवाह और दहेज प्रताड़ना के मामले में वांछित अभियुक्त चन्दन कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर टीम ने शिवपुर रेलवे स्टेशन से आरोपी को गुरुवार सुबह करीब 7:23 बजे धर दबोचा। अभियुक्त के खिलाफ थाना शिवपुर में बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।

मामले की जानकारी के अनुसार, 10 जनवरी 2026 को पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उसके पति और ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया गया, मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही आरोपी चन्दन कुमार सिंह पर यह भी आरोप है कि उसने पहले से विवाहित होने के बावजूद यह तथ्य छिपाकर पीड़िता से दूसरी शादी की।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। इसके बावजूद उसने पीड़िता से अपनी वैवाहिक स्थिति छिपाकर विवाह किया।

गिरफ्तार अभियुक्त गाजीपुर जनपद के सुहवल थाना क्षेत्र के तकी मुस्तहकम गांव का निवासी है और उसकी उम्र करीब 32 वर्ष बताई गई है।

इस मामले की विवेचना थाना शिवपुर में उपनिरीक्षक प्रतिमा कुशवाहा द्वारा की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x