Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » दो घंटे में मिला खोया मोबाइल, नागालैंड की महिला ने की वाराणसी पुलिस की सराहना

दो घंटे में मिला खोया मोबाइल, नागालैंड की महिला ने की वाराणसी पुलिस की सराहना

Share this post:

  

 

वाराणसी। बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए नागालैंड से वाराणसी आईं मैग्डलीन का खोया हुआ सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल फोन पुलिस ने महज दो घंटे में बरामद कर लिया। चेतगंज थाना क्षेत्र की पानदरीबा चौकी प्रभारी शिप्रा सिंह के नेतृत्व में की गई त्वरित कार्रवाई से महिला को बड़ी राहत मिली। मोबाइल वापस मिलने पर उन्होंने वाराणसी पुलिस के प्रति आभार जताते हुए उसकी कार्यशैली की सराहना की।

मैग्डलीन का मोबाइल फोन खो जाने से वह काफी परेशान थीं। फोन में काशी यात्रा की यादगार तस्वीरें और वीडियो के साथ कुछ जरूरी दस्तावेज भी सुरक्षित थे। मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद लेकर वह पानदरीबा चौकी पहुंचीं और पुलिस को अपनी समस्या बताई।

महिला की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी शिप्रा सिंह ने मोबाइल की लोकेशन और सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई। पुलिस के प्रयासों से करीब दो घंटे के भीतर मोबाइल बरामद कर मैग्डलीन को सौंप दिया गया। अपना फोन वापस पाकर उनके चेहरे पर खुशी लौट आई।

मैग्डलीन ने चौकी प्रभारी शिप्रा सिंह के सहयोग और तत्परता की सराहना करते हुए वाराणसी पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। काशी दर्शन के लिए आई महिला के खोए मोबाइल की त्वरित बरामदगी पुलिस की सक्रियता और जरूरतमंदों की सहायता के प्रति उसकी संवेदनशीलता को दर्शाती है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल