वाराणसी। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के 44वें दीक्षान्त समारोह की तिथि में परिवर्तन किया गया है। अब यह समारोह पूर्व निर्धारित 30 जुलाई के स्थान पर 29 जुलाई, 2026 (बुधवार) को पूर्वाह्न 10:00 बजे विश्वविद्यालय के मुख्य भवन में आयोजित होगा। यह परिवर्तन श्री राज्यपाल एवं कुलाधिपति के विशेष कार्याधिकारी, उत्तर प्रदेश के पत्र के अनुपालन में किया गया है।
इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्यालय-ज्ञाप जारी कर सभी संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, विभिन्न समितियों, अधिकारियों एवं संबंधित शाखाओं को संशोधित तिथि के अनुरूप सभी तैयारियाँ समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा की स्वीकृति के उपरांत कुलसचिव श्री राकेश कुमार द्वारा यह ज्ञापन जारी किया गया।
Post Views: 85









