Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » दिव्य कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ

दिव्य कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ

Share this post:

वाराणसी। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर जेएसके, आईबीएफ सीईओ कृष्ण मोहन अग्रवाल, रितु अग्रवाल, रेणु अग्रवाल, मदन मोहन एवं ममता अग्रवाल के सौजन्य से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ शनिवार को दिव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। कथा का वाचन पूज्य संजय शास्त्री के मुखारविंद से 24 से 31 मई तक प्रतिदिन सायं 4 से 7 बजे तक किया जाएगा।

कथा प्रारंभ होने से पूर्व निकली भव्य कलश शोभायात्रा में ढोल-शहनाई की मंगल ध्वनि और राधा-कृष्ण स्वरूपों की मनोहारी झांकी ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। लगभग 300 श्रद्धालुओं की सहभागिता से पूरा वातावरण भक्तिमय एवं वृंदावनमय हो उठा।

शोभायात्रा की व्यवस्था में अमरेश सिंह, महेश चौधरी, हेमा नितेश सिंह, रुपेश माहेश्वरी, कंचन भट्टचार्य एवं संगीना अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, संजीव अग्रवाल, आर.सी. जैन, राकेश अग्रवाल, गौरव गुप्ता, आशीर्वाद सेठ, संतोष अग्रवाल, राधा अग्रवाल, दिव्या अग्रवाल, पूजा गुप्ता, रचना अग्रवाल, राजेंद्र जायसवाल, रमेश सेठ समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x