Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरित, चेहरे पर लौटी मुस्कान

दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरित, चेहरे पर लौटी मुस्कान

Share this post:

जौनपुर। ग्राम सभा कनावा में डॉ. प्रमोद यादव की ओर से दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आवागमन में सुविधा उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है।

वार्ड संख्या 60 से भावी जिला पंचायत सदस्य डॉ. प्रमोद यादव, पुत्र डॉ. हरिमूरत यादव ने समाजसेवा और जनकल्याण की भावना से यह पहल की। ट्राईसाइकिल मिलने से लाभार्थियों को दैनिक जीवन में आवागमन की सुविधा मिलेगी और उनकी दूसरों पर निर्भरता कम होगी।

इस अवसर पर डॉ. प्रमोद यादव ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानवता की सच्ची सेवा है। उनका प्रयास है कि भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जाए, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की। ट्राईसाइकिल वितरण के माध्यम से दिव्यांगजनों की सहायता करने और समाज के प्रत्येक वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर डॉ. शिवमूरत यादव, एडवोकेट आशु विश्वकर्मा, मुकेश विश्वकर्मा, एडवोकेट आकाश यादव और संदीप यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल