Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » दिल्ली धमाके के बाद हाई अलर्ट: जौनपुर पुलिस ने स्टेशन और हाइवे पर चलाई सघन चेकिंग अभियान

दिल्ली धमाके के बाद हाई अलर्ट: जौनपुर पुलिस ने स्टेशन और हाइवे पर चलाई सघन चेकिंग अभियान

Share this post:

 

जौनपुर। दिल्ली में सोमवार रात हुए कार विस्फोट के बाद जिले में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोमवार देर रात से ही जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।थानाध्यक्ष जफराबाद श्रीप्रकाश शुक्ल ने पुलिस बल के साथ जफराबाद रेलवे स्टेशन और वहां रुकने वाली ट्रेनों की तलाशी ली। इस दौरान यात्रियों से पूछताछ की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों और सामानों की बारीकी से जांच की गई। पुलिस दल ने प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय और यात्रियों के बैगों की भी गहन तलाशी लेकर सुरक्षा मानकों की समीक्षा की।थानाध्यक्ष शुक्ल ने यात्रियों और स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि सतर्कता और जनसहयोग से ही अप्रिय घटनाओं को रोका जा सकता है।रेलवे स्टेशन के अलावा पुलिस टीमों ने वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी वाहनों की रातभर जांच की। डिक्की की तलाशी, चालकों से पूछताछ और वाहन कागजातों की जांच के बाद ही वाहनों को आगे जाने दिया गया। यह अभियान मंगलवार सुबह तक जारी रहा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x