Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » दालमंडी में धीमी होगी हथौङे की धमक,डीएम से मिलें मुफ्ती -ए- बनारस, त्यौहारों के मद्देनजर मिला आश्वासन

दालमंडी में धीमी होगी हथौङे की धमक,डीएम से मिलें मुफ्ती -ए- बनारस, त्यौहारों के मद्देनजर मिला आश्वासन

Share this post:

 

काशी। दालमंडी में चल रहे हथौङे की धमक धीमी होगी । यह आश्वासन जिला अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मुफ्ती-ए-बनारस अब्दुल बातिन नोमानी को दिया। श्री बातिन स्थानीय दुकानदारों के साथ डीएम से मिलने पहुंचे थे।

कहा गया कि दालमंडी पूर्वााचल का सबसे बड़ा बाजार है। रमजान, होली, ईद के मौके पर खरीददारों की भीङ उमङती है। साथ ही परीक्षएं भी आयोजित हो रही हैं। जिसे देखते हुए ध्वस्तीकरण कार्य रोक 15 फरवरी से 26 मार्च तक रोक दिया जाए। इसलिए कि व्यावसायिक प्रक्रिया के साथ ही बच्चों की परीक्षा भी प्रभावित होगी । इस संबंध में स्थानीय भवन स्वामियों और दुकानदारों की ओर से पत्रक भी सौंपे गये। जिला प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए सड़क चौड़ीकरण के कार्य को सुचारू गति से कराये जाने का आश्वासन दिया । व्यवसायिक गतिविधियां और परीक्षा भी प्रभावित नहीं होगी । शासन के आदेश पर चल रहे कार्य को सुचारू रूप से जारी रखा जायेगा। ध्वस्तीकरण कार्य की गति धीमी कर दी जाएगी ।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x