Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » दहेज हत्या के मामले में वांछित ससुर गिरफ्तार, पति-सास पहले ही जा चुके हैं जेल

दहेज हत्या के मामले में वांछित ससुर गिरफ्तार, पति-सास पहले ही जा चुके हैं जेल

Share this post:

 

वाराणसी। थाना कपसेठी पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतका के ससुर को मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पकड़कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के अनुसार, थाना कपसेठी में पंजीकृत मुकदमा संख्या 033/2026 में दहेज हत्या से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त लल्ली यादव (60 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय जगरनाथ यादव, निवासी ग्राम भगौतीपुर, थाना कपसेठी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त मृतका के ससुर हैं। पुलिस ने उन्हें आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक इस मामले में इससे पहले 6 मार्च को मृतका के पति अच्छेलाल यादव और सास को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था।

बताया गया कि 4 मार्च को मृतका की मां ने थाना कपसेठी में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री आंचल यादव का विवाह 17 मई 2025 को अच्छेलाल यादव निवासी भगौतीपुर के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे और मारपीट भी करते थे।

तहरीर के अनुसार, 4 मार्च की सुबह करीब 10 बजे आंचल यादव ने अपनी मां को फोन कर बताया था कि ससुराल पक्ष के लोग उसे मार डालेंगे। इसके करीब एक घंटे बाद ससुराल पक्ष की ओर से उसकी मौत की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने उसे घर के अंदर मृत अवस्था में पाया। परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष ने उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पहले पति और सास को गिरफ्तार किया गया तथा अब मृतका के ससुर को भी पकड़ लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य संभावित आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x