Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » तीरंदाजी में संस्कृत विश्वविद्यालय के 10 खिलाड़ियों का चयन, तेजपुर में दिखाएंगे दम

तीरंदाजी में संस्कृत विश्वविद्यालय के 10 खिलाड़ियों का चयन, तेजपुर में दिखाएंगे दम

Share this post:

 

वाराणसी। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरमहाविद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता-2026 के प्रदर्शन के आधार पर ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए विश्वविद्यालय की टीम का चयन किया गया है। चयनित 10 खिलाड़ी असम के तेजपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी निशानेबाजी, एकाग्रता और खेल-कौशल का प्रदर्शन किया।

चयनित खिलाड़ियों में रिकर्व स्पर्धा के लिए विशु, विशाल सिंह, अक्षत सिंह और जयकुमार, इंडियन राउंड के लिए अंकित निषाद, भार्गव, निहाल चौहान और महेश पटेल तथा कंपाउंड स्पर्धा के लिए अंश सिंह शामिल हैं। वहीं, महिला रिकर्व स्पर्धा में वर्षा जटराना का चयन किया गया है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, एकाग्रता, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। विश्वविद्यालय शैक्षणिक गतिविधियों के साथ खेलों में भी विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाएंगे।

खेल प्रभारी डॉ. कुप्पा बिल्वेश ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नियमित अभ्यास, समर्पण और खेल भावना सफलता के प्रमुख आधार हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि विश्वविद्यालय की टीम आगामी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर तीरंदाजी के खेल प्रशिक्षक आदित्य कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल