Follow us on

Home » ब रे का » डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई नेक्सजेन गोल्फ टूर्नामेंट से पहले बरेका में सजी प्रो-एम प्रतिस्पर्धा, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई नेक्सजेन गोल्फ टूर्नामेंट से पहले बरेका में सजी प्रो-एम प्रतिस्पर्धा, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Share this post:

 

वाराणसी। भारतीय रेल की अग्रणी उत्पादन इकाई बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) खेल जगत में एक नई पहचान गढ़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहा है। पहली बार बरेका गोल्फ कोर्स पर 16 से 18 जून तक आयोजित होने जा रहे प्रतिष्ठित “डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई नेक्सजेन गोल्फ टूर्नामेंट-2026” की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में रविवार को प्रोफेशनल और अमेच्योर खिलाड़ियों की संयुक्त भागीदारी वाली प्रो-एम (प्रोफेशनल-अमेच्योर) गोल्फ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता के तहत 9-होल मुकाबले में बरेका के शौकिया गोल्फरों और देश के पेशेवर खिलाड़ियों ने एक साथ खेलते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों को मुख्य प्रतियोगिता से पूर्व प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण में अभ्यास का अवसर प्रदान करना तथा खेल कौशल को और निखारना था।

कड़े मुकाबले में पंकज मांड्या (प्रोफेशनल) तथा मनोज मांझी, रितेश सिंह और अमित वर्मा (अमेच्योर) की संयुक्त टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 26.65 नेट स्कोर के साथ विजेता बनने का गौरव हासिल किया। वहीं राजेश कुमार गौतम (प्रोफेशनल) तथा रितेश, संतोष कुमार सिंह और रमेश कुमार (अमेच्योर) की टीम 27.55 नेट स्कोर के साथ उपविजेता रही।

विशेष पुरस्कारों में वी.के. श्रीवास्तव ने होल संख्या-6 तथा अनित कुमार यादव ने होल संख्या-8 पर ‘क्लोजेस्ट टू द पिन’ का खिताब अपने नाम किया। वहीं ‘लॉन्गेस्ट ड्राइव’ का पुरस्कार रितेश को मिला।

उल्लेखनीय है कि डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई द्वारा आयोजित यह टूर्नामेंट देश के उभरते गोल्फ खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराता है। बरेका गोल्फ कोर्स में इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन वाराणसी को देश के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस अवसर पर डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के डायरेक्टर ऑपरेशन प्रभाश ठाकुर, बरेका गोल्फ कोर्स के प्रेसिडेंट मनीष कुमार, सेक्रेटरी अनुराग गुप्ता, कैप्टन शिशिर त्यागी तथा विनीत नाहटा (पावर गिल्ट ट्रेजरीज) सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x