जमानियां। कस्बा बाजार स्थित मदर टेरेसा हॉस्पिटल के पास लगा वर्षों पुराना और जर्जर बिजली का खंभा इन दिनों राहगीरों और स्थानीय निवासियों के लिए गंभीर खतरे का कारण बना हुआ है। खंभे का निचला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है और वह केवल बिजली के तारों के सहारे खड़ा है, जिससे उसके कभी भी गिरने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह खंभा लंबे समय से खतरनाक स्थिति में है। जमीन से जुड़ा आधार टूट चुका है, जबकि ऊपर का हिस्सा सड़क की ओर झुक गया है। यह
मार्ग कस्बा बाजार के भीतर जाने का मुख्य रास्ता है, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। ऊपर से बंदरों की धमा-चौकड़ी के चलते खतरा और बढ़ गया है। यदि यह खंभा अचानक गिरता है तो न केवल बिजली आपूर्ति बाधित होगी, बल्कि इसकी चपेट में आकर किसी बड़े जान-माल के नुकसान से भी इनकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय नागरिकों ने कई बार विद्युत विभाग के एसडीओ को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। शांति एकता कमेटी के सरपरस्त नेसार अहमद खान वारसी, आरिफ खान वारसी, हयात खान वारसी, हेमंत यादव, शशिकांत बर्नवाल सहित अन्य बिजली उपभोक्ताओं ने प्रशासन से इस गंभीर लापरवाही पर तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने आग्रह किया है कि किसी भी अनहोनी से पहले जर्जर खंभे को हटाकर नया खंभा लगाया जाए, ताकि व्यस्त मार्ग पर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इस संबंध में विद्युत विभाग के एसडीओ लोकेश कुमार लोक ने बताया कि समस्या के निस्तारण के लिए विभागीय कर्मियों को निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जर्जर खंभे को जल्द ही बदल दिया









