वाराणसी। काशी की सुप्रसिद्ध समाजसेविका सुनीति सिंह को जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट का उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सोमवार, 12 अक्टूबर को संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योतिका उपाध्याय ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योतिका उपाध्याय ने विश्वास जताया कि सुनीति सिंह अपने अनुभव, समर्पण और कुशल नेतृत्व से प्रदेश में संगठन को मजबूत करेंगी। साथ ही जनसेवा, समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों को नई गति प्रदान करेंगी।
प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर सुनीति सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्था के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह संस्था के उद्देश्यों के अनुरूप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगी और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगी।

सुनीति सिंह के मनोनयन से काशी के सामाजिक क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। संस्था की वाराणसी जिलाध्यक्ष बेबी सेठ सहित उनके शुभचिंतकों और गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।










