चोलापुर। स्थानीय बाजार स्थित परिषदीय कंपोजिट विद्यालय के प्रांगण में सोमवार को एलिम्को (आर्टिफिशियल लिम्ब्स मैन्युफैक्चरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) के सहयोग से दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान जरूरतमंद बच्चों को ट्राइसाइकिल, बैसाखी, व्हीलचेयर, सीपी चेयर, स्मार्ट केन, ब्रेल किट, कैलिपर, रोलैटर, एमआर किट, श्रवण यंत्र, वॉकर, लो विजन किट सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख त्रिभुवन नारायण सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी चोलापुर शिवनारायण सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी चोलापुर नागेंद्र सरोज एवं समाजसेवी श्रीप्रकाश सिंह सनी ने की। आयोजन जिला समन्वयक समेकित शिक्षा त्रिलोकी शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि त्रिभुवन नारायण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांग बच्चे समाज की शक्ति हैं। उन्हें उचित संसाधन और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।

अध्यक्षीय संबोधन में खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सरोज ने कहा कि समेकित शिक्षा का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि प्रत्येक दिव्यांग बच्चे को सम्मानजनक, सक्षम और आत्मनिर्भर नागरिक बनाना है।
कार्यक्रम में कंपोजिट विद्यालय चोलापुर के प्रधानाध्यापक लाल जी राम, पूर्व एआरपी भारतीश मिश्र, विशिष्ट शिक्षक सुरेश, दिनेश कुमार मौर्य, दयाराम, दिनेश चंद सहित अन्य शिक्षकगण, बड़ी संख्या में दिव्यांग बच्चे एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।









