Follow us on

Home » एजुकेशन » चिरईगांव में महिला किसानों के साथ आधुनिक खेती पर मंथन, फसल विविधीकरण से आय बढ़ाने पर जोर

चिरईगांव में महिला किसानों के साथ आधुनिक खेती पर मंथन, फसल विविधीकरण से आय बढ़ाने पर जोर

Share this post:

वाराणसी। एचसीएल फाउंडेशन द्वारा संचालित समुदाय माटी परियोजना के अंतर्गत 26 दिसंबर को वाराणसी जनपद के चिरईगांव ब्लॉक में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर किसान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महिला स्वयं सहायता समूहों के बीच आधुनिक खेती पर विस्तृत चर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों—विशेषकर महिला समूहों—को आधुनिक कृषि तकनीकों से अवगत कराना तथा फसल विविधीकरण के माध्यम से उनकी आय बढ़ाने के अवसरों पर संवाद स्थापित करना रहा। इस दौरान फूलों की खेती पर विशेष रूप से चर्चा की गई, जिसमें आधुनिक कृषि पद्धतियों, टिकाऊ खेती, जलवायु अनुकूल तकनीकों और आजीविका सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला उपायुक्त, यूपीएसआरएलएम पवन कुमार सिंह, जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार, डीएमएम यूपीएसआरएलएम श्रवण कुमार सिंह, बीएमएम रमेश, सीएलएफ प्रबंधक सहित स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं। एचसीएल फाउंडेशन की ओर से परियोजना समन्वयक अनूप कुमार कश्यप तथा टीम के सदस्य मुकिला, प्रदीप कुमार, करीम, अनुराग, सुरभि और दीपांशी ने किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कृषि विशेषज्ञों ने नवाचार आधारित एवं टिकाऊ कृषि को अपनाने के लिए किसानों को प्रेरित किया। एचसीएल फाउंडेशन ने बताया कि संस्था ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से समावेशी और सतत कृषि विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x