Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » चितईपुर पुलिस ने 180 ग्राम गांजे के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

चितईपुर पुलिस ने 180 ग्राम गांजे के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

Share this post:

वाराणसी। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चितईपुर पुलिस ने शुक्रवार को 180 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से गांजा छह बड़ी और 21 छोटी पारदर्शी पुड़ियों में पैक बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर को चितईपुर पुलिस की टीम क्षेत्र में पैदल गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नरिया तिराहे से सुंदरपुर की ओर जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। उसके पास मौजूद प्लास्टिक के झोले से गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर गांजे का कुल वजन 180 ग्राम पाया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अजीत प्रजापति (29) पुत्र भैयालाल प्रजापति, निवासी खोजवा, सरायनंदन, थाना भेलूपुर, वाराणसी के रूप में हुई है। पुलिस ने संबंधित मामले में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार गौतम, सुंदरपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक आदित्य मिश्रा, मुख्य आरक्षी राजय भारतीय और आरक्षी जनार्दन शामिल रहे।

 

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल