Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » चंदौली » चन्दौली से 31 ‘आपदा मित्र’ स्वयंसेवक विशेष प्रशिक्षण के लिए लखनऊ रवाना

चन्दौली से 31 ‘आपदा मित्र’ स्वयंसेवक विशेष प्रशिक्षण के लिए लखनऊ रवाना

Share this post:

चन्दौली। जनपद में आपदा प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। आपदा मित्र परियोजना के तहत चयनित 31 स्वयंसेवकों को 12 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) मुख्यालय, लखनऊ के लिए रवाना किया गया। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने कलेक्ट्रेट परिसर से बस को हरी झंडी दिखाकर स्वयंसेवकों को विदा किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित आपदा मित्रों की टीम किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित, प्रभावी और समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रशिक्षण उपरांत ये युवा जनपद में आपदा जोखिम न्यूनीकरण और जनसुरक्षा को मजबूत करने में उल्लेखनीय योगदान देंगे। गौरतलब है कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को आगजनी, बाढ़, आकाशीय विद्युत, सर्पदंश, भूकंप सहित विभिन्न आपदाओं से निपटने के लिए प्राथमिक चिकित्सा, खोज एवं बचाव, तथा राहत कार्यों की आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (चि०/रा०) राजेश कुमार, प्रभारी अधिकारी आपदा विजय कुमार त्रिवेदी, जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय में तैनात आपदा विशेषज्ञ प्रीति शिखा श्रीवास्तव, चन्द्रकान्त (आपदा लिपिक), मंदाकिनी सिंह, परवेज एवं समीर सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। यह पहल जनपद चन्दौली में आपदा प्रबंधन तंत्र को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x